Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

विमानन कंपनी ने नोरा फतेही के खिलाफ तीन करोड़ रुपये का मानहानि वाद दायर किया

अहमदाबाद, सात सितंबर (भाषा) बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ एक विमानन कंपनी ने गांधीनगर अदालत में तीन करोड़ रुपये का मानहानि वाद दायर किया है।

कंपनी का आरोप है कि सोशल मीडिया पर नोरा की ‘‘अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना’’ टिप्पणियों - जिनमें उन्होंने कंपनी के चार्टर्ड विमान को खिलौना विमान कहा था - से कंपनी की प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचा है।’’

वरिष्ठ दीवानी न्यायाधीश आर. अग्रवाल की अदालत इस मामले की सुनवाई 25 सितंबर को करेगी।

कंपनी ने आरोप लगाया कि 4.6 करोड़ से अधिक ‘फ़ॉलोअर’ संख्या वाली अभिनेत्री के ‘‘गैर-ज़िम्मेदाराना’’ बयानों की वजह से बुकिंग कैंसिल हुईं और कंपनी के वाणिज्यिक कामकाज को भारी नुकसान पहुँचा।

इस साल अप्रैल में दायर मुकदमे में कहा गया कि फतेही ने बयान ‘‘लापरवाह, गैर-जिम्मेदाराना और बिना किसी तकनीकी जानकारी, पुष्टि या तथ्यात्मक आधार के दिए’’ थे।

‘ड्यून्स एविएशन’ ने कहा कि फतेही के बड़ी संख्या में फॉलोअर होने के कारण, उनके ‘‘गैर-जिम्मेदाराना बयानों से कंपनी की ‘‘साख को गंभीर नुकसान पहुंचा है, और व्यावसायिक रूप से बुरा असर पड़ा है।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव

नेत्रपाल