Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी को गिरफ्तार किया, पिस्तौल बरामद की

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने कथित अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के मामले में 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार का निवासी ऋषभ कपूर मामले में सह-अभियुक्त दीपक नंदा उर्फ मामा का करीबी सहयोगी है। नंदा बिश्नोई से जुड़ा हुआ है और इस मामले में पहले गिरफ्तार किया चुका है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पेशे से कारोबारी कपूर को अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी और आतंकी मॉड्यूल से जुड़े मामले की जांच के दौरान तीन सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

उनके मुताबिक, कपूर की निशानदेही पर ऑस्ट्रिया में बनी एक ग्लॉक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने कहा कि उसकी गिरफ्तारी के साथ, मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 20 हो गई है, जबकि 33 अत्याधुनिक विदेशी निर्मित आग्नेयास्त्र और दो सब-मशीन गन और 368 कारतूस बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए 18 आरोपियों और फरार आरोपी शाहबाज अंसारी के खिलाफ 24 अगस्त को राउज एवेन्यू स्थित विशेष यूएपीए अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया था।

पुलिस ने कहा कि कपूर दिल्ली-एनसीआर में बाउंसर मुहैया कराने वाली एजेंसी भी चलाता है। उसपर पहले भी दो मामले दर्ज किए गए थे।

भाषा नोमान नोमान रंजन

रंजन