Breaking News

मजबूत हाजिर मांग तांबा वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को तांबा की कीमत 1.35 रुपये की तेजी के साथ 1,379.90 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में ताांबा के सितंबर माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 1.35 रुपये अथवा 0.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,379.90 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 1,406 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश