Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

करण राजेंद्र दर्डा ‘इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी’ के अध्यक्ष चुने गए

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) ‘लोकमत’ के करण राजेंद्र दर्डा को सोमवार को ‘इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी’ (आईएनएस) का 2026-27 के लिए अध्यक्ष चुना गया। आईएनएस ने यह जानकारी दी।

लोकमत मीडिया समूह के कार्यकारी निदेशक दर्डा ने अखबार ‘सन्मार्ग’ के विवेक गुप्ता का स्थान लिया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित आईएनएस की 67वीं वार्षिक आम बैठक में की गई।

‘अमर उजाला’ के तन्मय माहेश्वरी को 2026-27 के लिए उपाध्यक्ष, ‘वनिता’ के हर्ष मैथ्यू को उपाध्यक्ष और ‘गृहशोभिका’ (मराठी) के अनंत नाथ को मानद कोषाध्यक्ष चुना गया है। मैरी पॉल सोसाइटी की महासचिव के पद पर बनी रहेंगी।

आईएनएस की कार्यकारी समिति में वर्ष 2026-27 के लिए 41 सदस्य शामिल हैं।

दर्डा के चुनाव के साथ करीब तीन दशक बाद आईएनएस अध्यक्ष का पद लोकमत मीडिया समूह को मिला है। लोकमत मीडिया समूह के अध्यक्ष विजय दर्डा ने 1997-98 में इस मीडिया उद्योग संगठन का नेतृत्व किया था।

दर्डा के पास वैश्विक प्रबंधन दृष्टिकोण के साथ-साथ भारत के क्षेत्रीय मीडिया परिदृश्य की गहरी समझ है।

आईएनएस देश में समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और अन्य प्रकाशनों के प्रकाशकों का प्रतिनिधित्व करने वाला शीर्ष संगठन है।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश