Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

कमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारगम की कीमत 131 रुपये की गिरावट के साथ 13,380 रुपये प्रति क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 131 रुपये यानी 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,380 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। इसमें 59,745 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग तथा उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश