नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार की मजबूत मांग को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोमवार को धनिया की कीमत 66 रुपये की तेजी के साथ 15,680 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में धनिया के अक्टूबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 66 रुपये या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,680 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 19,625 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति होने के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश