नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 975 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,683 रुपये प्रति किग्रा रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 975 रुपये यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,36,683 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 1,512 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की बिकवाली करने से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.63 प्रतिशत की हानि के साथ 65.79 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश