Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

मप्र : पेड़ पर लटके मिले महिला-पुरुष के शव, विवाहेतर प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का संदेह

बड़वानी, सात सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में सोमवार को जंगल में एक पेड़ से 30 वर्षीय महिला और 28 वर्षीय पुरुष के शव लटके मिले। पुलिस ने विवाहेतर प्रेम प्रसंग के चलते दोनों द्वारा आत्महत्या किए जाने का संदेह जताते हुए जांच शुरू कर दी है।

बड़वानी थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि एक चरवाहे की सूचना पर पुलिस जैन तीर्थ बावनगजा के पास जंगल में पहुंची, जहां एक पेड़ से शारदा (30) और अर्जुन (28) के शव लटके मिले।

उन्होंने बताया कि दोनों अलग-अलग लोगों से विवाहित थे और उनके शव एक ही रस्सी से बने फंदे से लटके हुए थे।

बिसेन के अनुसार, महाराष्ट्र के जालना जिले की रहने वाली शारदा के दो बच्चे हैं, जबकि मध्यप्रदेश के धार जिले का निवासी अर्जुन तीन बच्चों का पिता है।

थाना प्रभारी ने अर्जुन के परिजनों के बयान के आधार पर बताया कि वह पिछले एक वर्ष से अपने घर में नहीं रह रहा था।

उन्होंने बताया, ‘‘अर्जुन कुछ दिन पहले अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए घर आया था। उस समय शारदा भी उसके साथ थी। राखी बंधवाने के बाद वह शारदा को लेकर घर से चला गया था।’’

बिसेन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच विवाहेतर प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा

सं, हर्ष रवि कांत