Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

नेपाल के राष्ट्रपति ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया

(फोटो के साथ)

काठमांडू, सात सितंबर (भाषा) नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाकों का सोमवार को दौरा किया और बचाव एवं राहत कार्यों की समीक्षा की। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी।

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,355 हो गई है। यह आपदा 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास चट्टानों के खिसकने, हिमस्खलन से शुरू हुई। इसके कारण भोटेकोशी नदी में पानी और मलबे का भारी बहाव आया, जिसने उत्तर और मध्य नेपाल के कई इलाकों में बस्तियों को तबाह कर दिया।

राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान अधिकारियों ने पौडेल को खोज एवं बचाव अभियान, राहत सामग्री वितरण, अस्थायी शिविरों के प्रबंधन और पुनर्वास कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने बिदुर नगरपालिका में बने एक अस्थायी शिविर का निरीक्षण किया और वहां रह रहे विस्थापित लोगों से बातचीत की।

राष्ट्रपति ने बाढ़ प्रभावित नुवाकोट और रसुवा का भी दौरा किया। वहां उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों और अन्य संबंधित पक्षों से हालात तथा जारी राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली।

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बचाव दल अब भी लापता 4,996 लोगों की तलाश में जुटे हैं। इनमें कम से कम 589 विदेशी नागरिक शामिल हैं। अब तक 13,396 लोगों को बचाया जा चुका है।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप