Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

मप्र : तेज बारिश में चलती कार पर पेड़ गिरने से डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत, तीन लोग घायल

इंदौर (मध्यप्रदेश), सात सितंबर (भाषा) इंदौर में सोमवार को तेज बारिश के दौरान चलती कार पर इमली का पेड़ गिरने से एक डिप्टी कलेक्टर की 72 वर्षीय मां की मौत हो गई, जबकि इस गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हादसे की सूचना पर राज्य सरकार के नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) के संयुक्त संचालक रजनीश कसेरा और अन्य अफसर मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कार में फंसे लोगों को नगर निगम के दल की मदद से बाहर निकाला।

कसेरा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एमजी रोड क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान जिस चलती कार पर पेड़ गिरा, उसमें चार लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में एनवीडीए में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां राधा देवी (72) की मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

कसेरा ने बताया कि तीनों घायलों को एक नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि डिप्टी कलेक्टर की मां अपनी आंखों का इलाज कराने के बाद अन्य लोगों के साथ घर लौट रही थीं, तभी कार पर भारी-भरकम पेड़ आ गिरा।

कसेरा ने बताया,‘‘हादसे में कार पेड़ के नीचे दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।’’ भाषा हर्ष जितेंद्र

जितेंद्र