Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

शिवेसना गोवा चुनाव की घोषणा के बाद अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देगी: एकनाथ शिंदे

मुंबई/पणजी, सात सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित तटीय राज्य गोवा में विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा होने के बाद उनकी पार्टी शिवसेना अपनी राजनीतिक रणनीति को अंतिम रूप देगी।

पणजी के पास हुई पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 28वीं बैठक में शामिल होने के बाद शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि शिवसेना और भाजपा की विचारधारा एक ही है तथा वे महाराष्ट्र एवं केंद्र में मिलकर काम कर रही हैं।

गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर, शिवसेना प्रमुख शिंदे ने कहा कि 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव की औपचारिक घोषणा होने के बाद ही उनकी पार्टी अपनी राजनीतिक रणनीति तय करेगी।

गोवा में विधानसभा चुनाव 2027 की पहली छमाही में होने हैं। वहां 2012 से भाजपा सत्ता में है।

शिवसेना (उबाठा) की पार्षद और मुंबई की पूर्व महापौर विशाखा राउत का जाति प्रमाण-पत्र अमान्य घोषित होने के बाद नगर निकाय से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई।

इस बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने कहा कि जो कोई भी नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके या जरूरी जानकारी छिपाकर चुनाव लड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश