Breaking News

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |   पूर्व वेनेजुएला फर्स्ट लेडी ने मांगी जेल से रिहाई, दिल की बीमारी का दिया हवाला     |   तिब्बत में 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके     |   दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच     |   BRICS समिट से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी     |  

झारखंड : विधायक का बेटा ‘अपरहण’ के कुछ घंटे के भीतर मिला

रांची, सात सितंबर (भाषा) झारखंड के चतरा से विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को सोमवार को कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा कथित रूप से अगवा किए जाने के कुछ घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, पासवान ने दावा किया था कि जब उनका बेटा रांची में एक निजी विश्वविद्यालय से निकल रहा था, तो कुछ अज्ञात बदमाशों ने चार-पहिया गाड़ी में उसका ‘अपहरण’ कर लिया।

अधिकारी के अनुसार, कथित घटना विधानसभा थाना क्षेत्र में आने वाले एक निजी विश्वविद्यालय के गेट के बाहर हुई।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “पासवान के बेटे को उसी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। पूछताछ जारी है। अधिक जानकारी बाद में साझा की जाएगी।”

इससे पहले, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के विधायक पासवान ने संवाददाताओं से कहा था, “मेरा बेटा विधि का छात्र है। वह विश्वविद्यालय से बाहर आ रहा था, तभी तीन-चार लोग एक गाड़ी में आए और उसकी बुरी तरह पिटाई की। वे उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गए।”

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पहली नजर में यह आपसी झगड़े का मामला लगता है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में कुछ युवाओं के बीच कहा-सुनी हुई थी, जिसके बाद यह घटना घटी।

भाषा पारुल नरेश

नरेश