Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

दिल्ली: घर देर से लौटने पर डांट से नाराज 13 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या की

नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) दिल्ली के शाहदरा इलाके में 13 वर्षीय एक लड़की ने घर देर से लौटने पर परिवार के सदस्यों के डांटने पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, कृष्णा नगर स्थित घर में लड़की के शव को उसकी बहन ने फंदे से लटका हुआ देखा।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

लड़की को डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि लड़की देर से घर लौटी थी, जिस पर परिवार के सदस्यों ने उसे डांटा था।

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद उसकी बहन ने उसका शव फंदे से लटका देखा और शोर मचाया, जिसके बाद नीचे उतारकर उसे अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव