कोलकाता, पांच सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को यहां ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ का दौरा किया और मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बनर्जी ने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की सुपीरियर जनरल सिस्टर मैरी जोसेफ एमसी से भी मुलाकात की।
पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मदर टेरेसा की पुण्यतिथि के इस पावन अवसर पर मैंने कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी का दौरा किया। मदर टेरेसा ने अपना पूरा जीवन सबसे जरूरतमंद और असहाय लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।’’
ममता ने कहा, ‘‘उन्होंने करुणा के माध्यम से अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ, उन्हें गरिमा का एहसास कराया और दुनिया को निःस्वार्थ सेवा की शक्ति का स्मरण कराया।”
भाषा रंजन सुरेश
सुरेश