Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

राजस्थान के धौलपुर में तालाब में गिरी वैन, तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत

जयपुर, पांच सितंबर (भाषा) राजस्थान के धौलपुर जिले में शनिवार सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी (एसएचओ) अनिल कुमार ने बताया कि यह हादसा मनिया थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि एक वैन में करीब 10 से अधिक लोग सवार थे, जो सड़क पर पानी भरा होने के कारण अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई।

कुमार ने बताया कि वाहन के अंदर फंसे बच्चों और महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद उन्होंने वैन में सवार लोगों को बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि घायलों को मनिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चों और एक महिला को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि सात-आठ घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया , जबकि दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई।

पुलिस के अनुसार, आशंका है कि सड़क पर पानी भरा होने के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।

भाषा बाकोलिया

जोहेब

जोहेब