Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत मप्र सरकार की विफलता, तत्काल कदम उठाएं मुख्यमंत्री: राहुल

नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मृत्यु की खबर को ‘‘बेहद चिंताजनक' बताते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि यह राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार की विफलता है।

राहुल ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और प्रभावित क्षेत्र में जांच, इलाज तथा राहत उपलब्ध कराने की जरूरत है।

उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बालाघाट, मध्यप्रदेश में 30 आदिवासी बच्चों की मृत्यु की खबर बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक है।’’

लोकसभा में उत्तर प्रदेश के रायबरेली का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल ने कहा, ‘‘इस घातक बीमारी के साथ पीने के पानी, पोषण, और समय पर इलाज जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बच्चों की जान ले रहा है।’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘ये सरकार की पूर्ण विफलता है। मुख्यमंत्री स्वयं इसका समाधान करें और क्षेत्र में तत्काल जांच, उपचार एवं राहत उपलब्ध कराएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बच्चों की ज़िंदगी से समझौता नहीं हो सकता।’’

खबरों के मुताबिक, मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर और बिरसा ब्लॉक में पिछले कुछ महीनों में मलेरिया, खसरा, कुपोषण और डायरिया जैसी बीमारियों से लगभग 30 आदिवासी (बैगा समुदाय) बच्चों की मौत हो चुकी है।

भाषा हक पवनेश रंजन

रंजन

रंजन