Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

दिल्ली: गुप्ता ने जलजमाव वाले इलाकों का निरीक्षण किया, तेजी से जमा पानी निकालने के निर्देश दिए

नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) दिल्ली में भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पूर्वी दिल्ली में सद्भावना पार्क के पास जलजमाव वाले इलाकों का औचक निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान जलजमाव की आशंका वाले क्षेत्रों का जायजा लिया, प्रमुख सड़कों की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और बारिश के कारण जलनिकासी व्यवस्था में आ रही चुनौतियों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को जलजमाव वाले क्षेत्रों में तुरंत पंप और अन्य जरूरी संसाधन लगाने तथा जमा पानी को जल्द से जल्द निकालने के निर्देश दिए।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मानसून के दौरान जलनिकासी व्यवस्था को और मजबूत करने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी इलाके में जलजमाव की स्थिति न बने।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि बारिश के कारण दिल्लीवासियों को परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तैयारी, तत्परता और आपसी तालमेल के साथ काम करें।

यह निरीक्षण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बनने के एक दिन बाद किया गया।

खासतौर पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के इलाकों में पानी भर गया था।

अगले सप्ताह 12 और 13 सितंबर को होने वाले अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भारत मंडपम से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक के मार्ग का निरीक्षण किया तथा संभावित समस्याओं की पहचान की।

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश