Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

बंगाल के प्रत्येक जिले में दो ‘सीएम श्री’ स्कूल स्थापित किये जाएंगे : शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता, पांच सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य के प्रत्येक जिले में दो ‘सीएम श्री’ स्कूल खोले जाएंगे।

शुभेंदु अधिकारी ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘सीएम श्री’ पहल केंद्र की ‘पीएम श्री’ योजना की तर्ज पर होगी और विद्यालयों में आधुनिक प्रौद्योगिकी उपलब्ध होंगी।

उन्होंने राज्य के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की योजना की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर करने की जरूरत को रेखांकित करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पश्चिम बंगाल के छात्र दूसरे राज्यों के छात्रों की तुलना में काफी पीछे रह गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षा के बुनियादी ढांचे के मामले में हमें शीर्ष छह राज्यों में शामिल होना होगा।’’

अधिकारी ने शिक्षकों से अपील की वे छात्रों को उनकी पढ़ाई-लिखाई में फिर से मजबूत स्थिति में लाने और उत्कृष्टता के उच्च स्तर तक पहुंचने में मदद करने की जिम्मेदारी उठाएं।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप