Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

प्रधानमंत्री मोदी एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे

नयी दिल्ली, पांच सितंबर(भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शनिवार शाम को एक पोस्ट में कहा, ‘‘ कुछ ही देर में, शाम सात बजे, मैं दिल्ली विश्वविद्यालय के मशहूर श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए वहां पहुंचूंगा। इस महाविद्यालय ने बरसों से अपनी अलग पहचान बनाई है। यह शैक्षणिक उत्कृष्टता, संस्थान निर्माण और कारोबार, सार्वजनिक जीवन तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की नई पीढ़ियों को तैयार करने के लिए जाना जाता है। ’’

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स भारत के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक है और वाणिज्य, अर्थशास्त्र तथा प्रबंधन के क्षेत्र में शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र है।

मोदी ऐसे समय में एसआरसीसी के कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं, जब भाजपा ने युवा पीढ़ी तक पहुंच बनाने के अपने प्रयास तेज किए हैं।

प्रधानमंत्री ने इस साल अप्रैल में कॉलेज की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर अपने आवास पर कॉलेज के शासी मंडल और एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। इस अवसर पर उन्होंने एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया था।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश