Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन छह सितंबर से दो दिवसीय असम यात्रा पर रहेंगे

गुवाहाटी, पांच सितंबर (भाषा) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन रविवार को दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे। इस दौरान वह एक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, राधाकृष्णन रविवार सुबह करीब 10 बजे गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि दिन में वह श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में गीतानगर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह ज्योति-बिष्णु अंतरजालिक कला मंदिर में ‘श्रीमंत शंकरदेव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय’ के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे।

राधाकृष्णन सोमवार सुबह कामाख्या मंदिर जाएंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे।

वह सोमवार को गुवाहाटी विश्वविद्यालय के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नागरिक अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगे और विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। अधिकारियों ने इन परियोजनाओं का विवरण साझा नहीं किया है।

उपराष्ट्रपति सोमवार को गुवाहाटी से मेघालय के लिए रवाना होंगे।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप