Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

अध्यापन एक महान जिम्मेदारी और राष्ट्रीय कर्तव्य: मणिपुर के मुख्यमंत्री

इंफाल, पांच सितंबर (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने शनिवार को कहा कि अध्यापन केवल पेशा नहीं बल्कि एक महान जिम्मेदारी और राष्ट्रीय कर्तव्य है।

उन्होंने राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह हर विद्यार्थी की अपने परिवार के सदस्य की तरह देखभाल करते हैं।

सिंह ने कहा, “यह दिन सभी को याद दिलाता है कि अध्यापन केवल पेशा नहीं, बल्कि एक महान जिम्मेदारी और राष्ट्रीय कर्तव्य है। मेरे पिता खुद अंग्रेजी के शिक्षक थे। शिक्षक की सबसे प्रेरणादायक खूबियों में से एक यह है कि वह अपने विद्यार्थियों को अपने परिवार का हिस्सा मानकर उनके बारे में सोचते और देखते हैं।”

मुख्यमंत्री ने मणिपुर में जातीय हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य ने कई समस्याओं और संकटों का सामना किया है लेकिन अब शांति लौटने के संकेत दिखाई देने लगे हैं।

उन्होंने कहा, “बंद, आंदोलन और नाकेबंदी से अंततः लोगों को परेशानी होती है तथा अर्थव्यवस्था व शिक्षा क्षेत्र पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। शांति केवल बातचीत के जरिए ही बहाल की जा सकती है और समस्याओं का समाधान भी बातचीत से ही संभव है।”

भाषा जितेंद्र अविनाश

अविनाश