नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शनिवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:-
दि8 शिक्षक दिवस लीड मोदी
छात्रों में नशे की लत और अधिक ‘स्क्रीन टाइम’ को लेकर सतर्क रहें शिक्षक : मोदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षकों से छात्रों में नशे की लत को लेकर सतर्क रहने और खेलकूद, शारीरिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के जरिए बच्चों का ‘स्क्रीन टाइम’ (मोबाइल फोन और अन्य स्क्रीन पर बिताया जाने वाला समय) कम करने में मदद करने की अपील की है।
प्रादे65 उप्र सहारनपुर दूसरी लीड मस्जिद
सहारनपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अवैध मस्जिद ढहाई गई, सपा, बसपा, कांग्रेस ने किया विरोध
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कथित तौर पर अवैध मस्जिद को शनिवार तड़के गिरा दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि14 दिल्ली अदालत लीड भारद्वाज
हिंदुत्व ‘इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
नयी दिल्ली: हिंदुत्व ‘इन्फ्लुएंसर’ स्वतंत्र भारद्वाज को शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत के न्यायाधीश ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
दि7 राहुल शिक्षक
देश की शिक्षा व्यवस्था खड़े कर रही है गंभीर सवाल: राहुल
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वर्तमान समय में देश की शिक्षा व्यवस्था कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है और अब ऐसी व्यवस्था बनाने की जरूरत है, जहां हर छात्र को समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एक उज्ज्वल भविष्य मिले।
प्रादे94 छत्तीसगढ़ झीरम हमला लीड दोषी
झीरम घाटी नक्सली हमला मामला: एनआईए अदालत ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत ने 2013 के झीरम घाटी माओवादी हमले के मामले में सभी 10 आरोपियों को शनिवार को दोषी ठहराया। इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 29 लोगों की मौत हुई थी।
प्रादे90 महाराष्ट्र नवरात्रि लीड विहिप
विहिप ने महाराष्ट्र में ‘गरबा’ और ‘डांडिया’ में मुसलमानों की भागीदारी पर रोक लगाई
मुंबई: विश्व हिंदू परिषद (विएचपी) ने महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले नवरात्रि उत्सव के दौरान 'गरबा' और 'डांडिया' कार्यक्रमों में मुसलमानों के शामिल होने पर रोक लगाने का फैसला किया है। साथ ही, आयोजकों के लिए प्रतिभागियों की हिंदू पहचान की पुष्टि करने के लिए 'दिशानिर्देश' भी तय किए हैं।
प्रादे48 केरलम वेणुगोपाल शुद्धीकरण
खरगे की जनसभा स्थल पर ‘शुद्धीकरण’ को लेकर वेणुगोपाल ने भाजपा पर साधा निशाना
कोल्लम (केरलम): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के आयोजन स्थल पर कथित ‘‘शुद्धीकरण’’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संघ परिवार पर ‘‘घृणित राजनीति’’ करने का शनिवार को आरोप लगाया।
वि19 नेपाल लीड बाढ़
नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,344 हुई, करीब 5000 लोग अब भी लापता
काठमांडू: नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद प्रभावित जिलों से और शव बरामद किए जाने के साथ मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1,344 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि11 संरा भारत लीड विश्व मानचित्र
भारत ने विश्व मानचित्र में सुधार से जुड़े संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया
संयुक्त राष्ट्र: भारत ने महाद्वीपों के भूभाग को ‘‘अधिक सटीकता से प्रदर्शित’’ करने के उद्देश्य से विश्व मानचित्र में सुधार से जुड़े संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है।
अर्थ6 अदाणी डिफेंस
अदाणी डिफेंस ने एके-203 राइफल के गोला-बारूद आपूर्ति के लिए किया समझौता
नयी दिल्ली: अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने भारत में बनाई जा रही एके-203 राइफल के लिए देश में उत्पादित 7.62x39 मिमी गोला-बारूद की आपूर्ति के लिए इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ पांच साल का समझौता किया है।
खेल7 खेल टेनिस लीड ओपन
सेरेना और वीनस टाईब्रेकर में हारी, अल्काराज़ और सबालेंका चौथे दौर में
न्यूयॉर्क: सेरेना और वीनस विलियम्स एक बार फिर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र रहीं, लेकिन वे वापसी पर जीत हासिल नहीं कर पाई जबकि अप्रैल के बाद पहली बार किसी प्रतियोगिता में खेल रहे कार्लोस अल्काराज़ ने अपना विजय अभियान जारी रखा।
खेल10 खेल हॉकी महिला जूनियर एशियाई भारत
महिला जूनियर एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया
मोकी (चीन): भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां महिला जूनियर एशिया कप में अपने खिताब बचाव अभियान की शुरुआत दक्षिण कोरिया पर 4-1 की शानदार जीत के साथ की।
‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार:
वि20 अल नीनो
शक्तिशाली अल नीनो लगभग दस्तक दे चुका है, दुनिया के मौसम पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा
मेलबर्न: दुनिया इतिहास के सबसे शक्तिशाली अल नीनो का सामना करने के लिए तैयारी कर रही है।
भाषा
देवेंद्र दिलीप
दिलीप