Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

पुतिन ने कीव पर 72 घंटे के लिए हमले पर रोक का आदेश दिया

मॉस्को, पांच सितंबर (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर 72 घंटे तक हमले रोकने का आदेश दिया है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने शनिवार को रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास से यह बात कही।

पेस्कोव ने कहा, ‘‘पुतिन ने आदेश दिया है कि आज आधी रात से तीन दिनों तक कीव पर कोई हमला नहीं किया जाए।’’

उन्होंने कहा कि यह फैसला अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की शांति वार्ता के लिए कीव यात्रा की तैयारियों से जुड़ा है।

एपी अमित दिलीप

दिलीप