शिलांग, पांच सितंबर (भाषा) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सात सितंबर को मेघालय का दौरा करेंगे और इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे एवं कुछ परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने हालांकि इन परियोजनाओं का विस्तृत ब्योरा साझा नहीं किया।
कार्यक्रम में मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा भी मौजूद रहेंगे।
उपराष्ट्रपति शिलांग में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगे और राज्य की तीन प्रमुख जनजातियां सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में खासी, गारो और जयंतिया समुदायों की प्रस्तुतियां शामिल होंगी। इसके अलावा एक कॉयर (चर्च गायक दल) की प्रस्तुति भी होगी।
भाषा जितेंद्र सुरेश
सुरेश