Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

उप्र: बिना सूचना दिए दूसरे राज्य में छापे मारने पर बिजनौर के दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

बिजनौर (उप्र), 30 अगस्त (भाषा) बिजनौर जिले में कथित तौर पर उच्चाधिकारियों को बिना बताए हरियाणा में छापे मारने के मामले में एक उप निरीक्षक (दारोगा) समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार छापे के दौरान एक गैंगस्टर ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) केके विश्नोई ने रविवार को बताया कि थाना नांगल पुलिस को एक मामले में तिसोतरा निवासी पंकज की तलाश थी। उसकी लोकेशन गुरुग्राम, हरियाणा में मिली।

पुलिस के मुताबिक दारोगा हरस्वरूप शर्मा चार सिपाहियों के साथ गुरुग्राम सेक्टर-14 में एक मकान पर पहुंचे। उनके साथ गुरुग्राम पुलिस भी थी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद तिसोतरा के ही गैंगस्टर डिकेंद्र पाल (24) ने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मौके से वांछित पंकज को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने कहा कि बिना सूचना दिए दूसरे राज्य में छापे मारने के लिए दारोगा समेत पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

भाषा सं आनन्द वैभव शोभना

शोभना