Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

मणिपुर के थोबल में पेट्रोल पंप पर ग्रेनेड हमला, कोई हताहत नहीं

इंफाल, 30 अगस्त (भाषा) मणिपुर के थोबल जिले में शनिवार शाम कुछ अज्ञात लोगों ने एक पेट्रोल पंप पर ग्रेनेड से हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपी एक कार में सवार होकर आए और पेट्रोल पंप की ओर ग्रेनेड फेंक दिया जो वहां खड़े एक तेल टैंकर के पास जाकर फट गया।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

भाषा खारी शोभना

शोभना