Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

पश्चिमी दिल्ली में लकड़ी के कारखाने में आग, कोई हताहत नहीं

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) पश्चिमी दिल्ली में राजधानी मेट्रो स्टेशन के पास रविवार तड़के लकड़ी और प्लाईवुड के एक कारखाने में आग लग गई जिसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा ने आग बुझाने के लिए 25 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि ‘असम टिंबर मार्केट‘ स्थित लकड़ी के गोदाम में आग लगने की सूचना तड़के करीब तीन बजे मिली।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शुरुआत में नौ दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था, जिसके बाद अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी सेवा में लगाया गया। तड़के करीब 3.24 बजे आग को भीषण घोषित किया गया।’’

उन्होंने बताया कि आग पर सुबह करीब साढ़े छह बजे काबू पाया जा सका। अधिकारी के अनुसार, आग एक इमारत के तहखाने में बने लकड़ी के गोदाम में लगी थी। इस इमारत में तहखाना, भूतल/स्टिल्ट और दो मंजिलें हैं तथा यह करीब 2,000 वर्ग गज क्षेत्र में फैली हुई है।

भाषा शोभना गोला

गोला