Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

नागपुर में तेज रफ्तार एसयूवी ने सुबह की सैर पर निकले बुजुर्ग को कुचला

नागपुर, 30 अगस्त (भाषा) नागपुर के जापानी गार्डन में रविवार को सुबह की सैर पर निकले एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार एसयूवी ने कुचल दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इलाके में तीन कार तेज रफ्तार से चल रही थीं, तभी उनमें से एक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान नागपुर के अवस्थी चौक के कैलाश सोंडिया के रूप में हुई है।

पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

भाषा गोला शोभना

शोभना