Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद 287 भारतीय अब भी लापता

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को बताया कि नेपाल-तिब्बत सीमा पर चार दिन पहले आई भीषण बाढ़ के बाद कम से कम 287 भारतीय अब भी लापता हैं, जबकि 88 अन्य लोगों को बचा लिया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि भारतीय मूल के 128 लोगों से भी संपर्क नहीं हो पाया है। उसने यह भी कहा कि चीन की ओर फंसे 120 भारतीय नागरिक शनिवार को सुरक्षित नेपाल पहुंच गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि रसुवा में एक जलविद्युत परियोजना से चार भारतीय नागरिकों रिपु कुमार, चनेश्वर नरजारी, कृपा शंकर व मोहम्मद मिनहाजुद्दीन को बचाया गया है और उनके जल्द ही काठमांडू पहुंचने की उम्मीद है।

रसुवा बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल है।

नेपाल के अधिकारियों द्वारा साझा की गई ताजा जानकारी के अनुसार, बुधवार को आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 675 हो गई है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की छह सदस्यीय टीम शनिवार को नेपाल भेजी है, जो बाढ़ में मारे गए लोगों के शवों की पहचान के लिए डीएनए नमूनों के विश्लेषण में स्थानीय अधिकारियों की मदद करेगी।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश