Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

उप्र: कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, कार चालक घायल

बस्ती, 29 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार शाम बस्ती-टांडा मार्ग पर कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि कार चालक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे युवक शरीफ (28) को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शहाबुद्दीन (28), नूर आलम (26) और शरीफ (28) के रूप में हुई है।

तीनों लोग बस्ती जिले के रहने वाले थे।

पुलिस के मुताबिक, कार चालक अविनाश वर्मा गंभीर रूप से घायल है और उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि वर्मा आजमगढ़ जिले का रहने वाला है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कार चालक घायल है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र