Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

हरियाणा: थाने के अंदर मृत पाए गए प्रभारी, सीने पर गोली लगने के निशान

अंबाला, 29 अगस्त (भाषा) हरियाणा के अंबाला जिले में शनिवार को एक थाना प्रभारी (एसएचओ) अपने थाने के अंदर मृत मिले और उनके सीने पर गोली लगने के निशान थे। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए आत्महत्या की आशंका जताई है।

पुलिस के अनुसार, नग्गल थाने के एसएचओ कर्मवीर सिंह का शव थाने के अंदर मिला। उनका सरकारी हथियार पास में ही पड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है, हालांकि मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कुरुक्षेत्र के रहने वाले कर्मवीर सिंह पिछले एक साल से नग्गल थाने में एसएचओ पद पर तैनात थे।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश