Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

पंजाब पुलिस ने लुधियाना में जासूसी की कोशिश नाकाम की, एक व्यक्ति गिरफ्तार

लुधियाना, 29 अगस्त (भाषा) लुधियाना पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की जासूसी की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शर्मा ने बताया कि 27 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टीम ने आरोपी को रोका, जिसकी पहचान गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां के सराफकोट निवासी रशपाल सिंह के तौर पर हुई है।

आयुक्त ने बताया कि आरोपी ने लुधियाना-फिरोजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर न्यू सुंदर नगर में एक अस्पताल के सामने दुकान किराए पर ली थी।

उन्होंने बताया कि उसने दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे और पाकिस्तान में अपने आकाओं को उनकी पूरी लाइव-स्ट्रीमिंग का लिंक उपलब्ध कराया था।

आरोप है कि पाकिस्तानी गुर्गों ने सुरक्षा गतिविधियों पर नजर रखने और अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकियां देने के लिए इस फुटेज का इस्तेमाल किया। शर्मा ने बताया कि आरोपी राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा एजेंसियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी भी साझा कर रहा था।

सराभा नगर थाने में ‘शासकीय गोपनीयता अधिनियम’ और ‘भारतीय न्याय संहिता’ की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि उसके पास से दो सीसीटीवी कैमरे, एक वाई-फाई राउटर, एक पावर एडॉप्टर और एक मेमोरी कार्ड बरामद किया गया।

शर्मा ने कहा, “कितनी संवेदनशील जानकारी भेजी गयी, इसका पता लगाने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है।”

भाषा प्रशांत अविनाश

अविनाश