Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

भू-राजनीतिक चुनौतियों के कारण नोएडा हवाई अड्डे के परिचालन में धीमी वृद्धि के आसार: ज्यूरिख एयरपोर्ट

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) भू-राजनीतिक चुनौतियों के कारण नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिचालन में धीमी वृद्धि के आसार हैं और और निकट भविष्य में इसके प्रदर्शन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से परिचालन 15 जून से शुरू किया गया था। इसके बाद जुलाई में हवाई अड्डे से 1,044 उड़ानों का संचालन हुआ और करीब 77,000 यात्रियों ने यात्रा की।

हवाई अड्डे से जून में 204 उड़ानों का संचालन हुआ था और करीब 25,000 यात्रियों ने यात्रा की थी।

ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल ने 2026 को जारी अपनी पहली छमाही की निवेश प्रस्तुति में कहा, ‘‘चुनौतीपूर्ण भू-राजनीतिक माहौल के कारण परिचालन में वृद्धि की गति धीमी रहने के आसार है और निकट अवधि के प्रदर्शन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।’’

प्रस्तुति के अनुसार, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानों का नेटवर्क लगातार बढ़ता रहेगा और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं भी शुरू होने की उम्मीद है।

प्रस्तुति में कहा गया कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर भारत के लिए एक नया विमानन प्रवेश द्वार तैयार करता है।

भाषा यासिर पाण्डेय

पाण्डेय