Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

किश्तवाड़ में लड़की से दुष्कर्म, मौत की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई

जम्मू, 29 अगस्त (भाषा) किश्तवाड़ जिले में 15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हुई मौत की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आरोप है कि एक स्कूल शिक्षक ने कई महीनों तक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। गर्भावस्था खत्म करने की प्रक्रिया के दौरान 20 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक और एक नर्स भी शामिल हैं।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले की जल्द और पूरी जांच की मांग के बीच इस मामले को अपराध शाखा को सौंपा गया है।

अपराध शाखा की महानिरीक्षक, सारा रिजवी ने पुष्टि की कि एजेंसी को पुलिस मुख्यालय से मामले के स्थानांतरण के बारे में सूचना मिली है।

उन्होंने कहा, “हम इस मामले की जांच अपने हाथ में लेने की प्रक्रिया में हैं।”

भाषा प्रशांत दिलीप

दिलीप