Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की

(फाइल फोटो के साथ)

रामपुरहाट, 29 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के ‘सकारात्मक नजरिए’ ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘नकारात्मकता’ की जगह ले ली है।

वह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में शनिवार को तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवादददाताओं से बात कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछली सरकार का हर मुद्दे पर जवाब ‘नहीं’ में होता था... और हमारी सरकार का मंत्र ‘हां’ है। इस सरकार के सकारात्मक नजरिए ने तृणमूल कांग्रेस सरकार की नकारात्मकता की जगह ले ली है।’’

उन्होंने कहा कि तारापीठ मंदिर में मनाये जाने वाले सबसे बड़े सालाना त्योहार ‘कौशिकी अमावस्या’ के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे, क्योंकि इस मौके पर राज्य और देश के साथ-साथ दूसरे देशों से भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार मां तारा के आशीर्वाद से बनी है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 'कौशिकी अमावस्या' त्योहार के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए जाएं।’’

यह त्योहार 10 और 11 सितंबर की दरम्यानी रात को मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले ही ‘श्रावणी मेले’ और रथ यात्रा समारोहों के लिए उचित इंतजाम सुनिश्चित किए थे।

सुबह मंदिर के दौरे के दौरान, अधिकारी ने इस प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पर पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच 'पुष्पांजलि' अर्पित की।

अधिकारी ने कहा कि बीरभूम जिला शांतिनिकेतन, तारापीठ मंदिर और पारंपरिक 'बाउल' गीतों के लिए मशहूर है तथा उसका हर संभव तरीके से विकास किया जाएगा।

भाषा राजकुमार दिलीप

दिलीप