Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के तीन सांसदों के सज्जन कुमार के घर जाने पर नाराजगी जताई

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दिल्ली के पार्टी सांसदों कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया को तलब किया और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन के बाद उनके घर जाकर शोक जताने पर नाराजगी जताई।

वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुमार का 20 अगस्त को यहां सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया था।

भाजपा सांसद सहरावत, बिधूड़ी और चंदोलिया हाल में कुमार के आवास पर शोक जताने गए थे।

पार्टी के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज इन तीनों सांसदों को तलब किया और सज्जन कुमार के घर जाने पर अपनी नाराजगी जताई।’’

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप