Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

जीएसटी परिषद की बैठक 12 सितंबर को होगी

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) जीएसटी परिषद की बैठक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 12 सितंबर को होगी।

परिषद सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक नयी दिल्ली में होनी है और इससे एक दिन पहले 11 सितंबर को अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

परिषद की बैठक एक साल से अधिक समय के बाद होने जा रही है। जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक तीन-चार सितंबर, 2025 को हुई थी। इसमें केंद्र और राज्यों ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों और कर स्लैब में बड़े बदलाव का फैसला किया था।

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में ऐसे कारोबारियों के लिए जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया सरल करने पर चर्चा होने की संभावना है, जो प्रत्येक महीने 2.5 लाख रुपये से अधिक का कर क्रेडिट (इनपुट टैक्स क्रेडिट) आगे स्थानांतरित करते हैं।

इस समय करीब 1.68 करोड़ व्यवसाय जीएसटी के तहत पंजीकृत हैं।

भाषा यासिर पाण्डेय

पाण्डेय

पाण्डेय