Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

टीएमसीपी बैठक को लेकर अदालत के आदेश के ‘उल्लंघन’ पर ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

कोलकाता, 29 अगस्त (भाषा) कोलकाता पुलिस ने तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) की बैठक के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश के कथित उल्लंघन को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की।

यह प्राथमिकी यहां तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम के आयोजन के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई शर्तों के कथित उल्लंघन को लेकर दर्ज की गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी के साथ-साथ तृणमूल छात्र परिषद की बैठक के आयोजकों के खिलाफ हेस्टिंग्स पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘अदालत के आदेश के कथित उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के दौरान आदेश के उल्लंघन में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जाएगी।’’

मामला शुक्रवार को मध्य कोलकाता के कैथेड्रल रोड पर बैठक आयोजित करने के लिए अदालत द्वारा लगाई गई शर्तों की जांच के बाद दर्ज किया गया।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश