Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

भाजपा प्रमुख नितिन नवीन ने युवाओं तक पहुंचने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें युवाओं तक पहुंचने की पार्टी की योजना पर चर्चा हुई। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात समेत सात राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी भी इस बैठक का एक मुख्य एजेंडा था।

बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमांग जोशी शामिल हुए। पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और तेजस्वी सूर्या भी बैठक में मौजूद थे।

बैठक में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी बैठक में शामिल हुए।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल