Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

नेपाल बाढ़ पर अमिताभ बच्चन ने दुख जताया

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) अभिनेता अमिताभ बच्चन ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘तबाही का यह मंजर देखना असहनीय है।’’

बुधवार को तिब्बत सीमा से लगे रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई अचानक और भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। इस आपदा में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और मानव बस्तियों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

बच्चन ने शनिवार को अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस प्राकृतिक आपदा पर बात की।

उन्होंने लिखा, ‘‘एक गंभीर विषय पर बात करूं तो नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही का मंजर देखना असहनीय है।’’

बच्चन ने लिखा, ‘‘प्रकृति के प्रकोप से कभी मुकाबला नहीं किया जा सकता... उसके आगे नतमस्तक होने के लिए ईश्वरीय शक्ति की उपस्थिति जरूरी है।...हम प्रार्थना करते हैं, क्योंकि अंततः उससे बढ़कर कुछ नहीं है।’’

मध्य नेपाल में शनिवार को अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि नेपाल के विभिन्न जिलों से शव बरामद किए गए हैं।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल