Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत का पहला मुकाबला कोरिया से

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) मिडफील्डर खैदेम शिलेमा चानू की अगुवाई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम चार से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में होने वाले एएचएफ महिला जूनियर एशिया कप में दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

नवनियुक्त कोच टिम व्हाइट के नेतृत्व में 18 सदस्यीय टीम ने इसके लिए अच्छी तैयारी की है। इसके तहत भारतीय टीम ने इस साल ब्रिटेन का दौरा भी किया था।

भारत को इस प्रतियोगिता के लिए मेजबान चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और मलेशिया के साथ एलीट पूल में रखा गया है।

व्हाइट ने कहा कि बेंगलुरु में टीम ने अच्छी तैयारी की है और उन्हें टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

व्हाइट ने कहा, ‘‘टीम एशिया कप में खेलने के लिए काफी उत्साहित है। हमारी तैयारी अच्छी रही है, जिसमें भारत ए टीम के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच भी शामिल हैं, जो चार मैचों के लिए बेंगलुरु आई थी। हमें अपनी रणनीति पर पूरा विश्वास है। हम एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ इसे आजमाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।’’

भारत जूनियर एशिया कप में दक्षिण कोरिया का सामना करने के बाद छह सितंबर को मलेशिया, आठ सितंबर को जापान और नौ सितंबर को मेजबान चीन से भिड़ेगा।

भाषा

पंत

पंत