Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

राजस्थान:अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

जयपुर, 29 अगस्त (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक गाड़ी के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गोविंदगढ़ के थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस गाड़ी से ये पांचों लोग उत्तर प्रदेश के मेरठ की एक नर्सरी से पौधे लेकर अलवर के राजगढ़ जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई।

सिंह के अनुसार इस हादसे में शादाब (45), सबाहत (25) और अफसर (22) की मौत हो गई जो उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले थे।

थानाधिकारी ने बताया कि वाहन चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

भाषा पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार