Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

प्रयागराज में स्वामी नारायण मंदिर में मकान ढहा, कोई हताहत नहीं

प्रयागराज, 29 अगस्त (भाषा) प्रयागराज नगर के जॉर्ज टाउन थाना अंतर्गत केपी कॉलेज के सामने स्थित स्वामी नारायण मंदिर परिसर में तीन मंजिला इमारत शुक्रवार रात ढह गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्वामी नारायण मंदिर के कोठारी कमलेश भगत के मुताबिक, इस भवन के पीछे एक भवन का निर्माण किया जा रहा था जिसके लिए खोदे गए गड्ढे में काफी समय से पानी भरा था। इससे तीन मंजिला मकान की नीव कमजोर पड़ गई थी।

उन्होंने बताया कि कल रात यह इमारत ढह गई। इसमें कुल 12 कमरे बने थे। इसमें दरार आ गई थी और यह सप्ताह भर से बंद था। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भाषा राजेंद्र

रंजन

रंजन