Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद असम के 10 लोग लापता

गुवाहाटी, 29 अगस्त (भाषा) नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से असम के 10 लोगों के लापता होने की सूचना है। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि लापता लोगों में से तीन-तीन कामरूप (मेट्रो) और कर्बी आंगलोंग से, दो नलबाड़ी से तथा एक-एक गोलाघाट और होजाई जिलों से हैं।

इससे पहले एएसडीएमए ने कहा कि नेपाल बाढ़ में राज्य के 12 लोग लापता थे। बाद में उसने कहा कि नलबाड़ी के दो लोगों के परिजनों ने पुष्टि की है कि वे सुरक्षित हैं।

कर्बी आंगलोंग प्रशासन ने कहा कि जिले के लापता तीन लोगों में से एक के परिजनों ने उसके सुरक्षित होने की पुष्टि की है, लेकिन एएसडीएमए द्वारा उसके सुरक्षित होने की पुष्टि किया जाना अभी बाकी है।

एएसडीएमए बुलेटिन में कहा गया है कि लापता लोगों में कामरूप (मेट्रो) के गुवाहाटी निवासी डॉ. दीपाली सरकार, पंकज नियोग और मानस कुमार घोष; कर्बी आंगलोंग से ऋतुपर्णो ब्रह्मा, मोंत्री बसुमतारी और सोमेश्वर नर्ज़ारी; नलबाड़ी से अरुण नाथ और डॉ. तीर्थ चालिहा; गोलाघाट से राहुल दैमारी और होजाई से शतदल नाथ शामिल हैं।

राज्य सरकार ने नयी दिल्ली स्थित असम भवन में बाढ़ से संबंधित एक आपातकालीन हेल्प डेस्क स्थापित किया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

बुधवार को रसुवा और मध्य नेपाल के अन्य हिस्सों में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। इससे लोगों की जान जाने के साथ ही बस्तियों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है।

मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है जबकि आपदा के बाद करीब 2,000 लोग अब भी लापता हैं।

भाषा खारी रंजन

रंजन