Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

असम में तीन तस्कर तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन के साथ पकड़े गये

गुवाहाटी, 29 अगस्त (भाषा) असम के गुवाहाटी में तीन लोगों को तीन करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।

शर्मा ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने यहां बेहारबारी इलाके में एक गाड़ी से तीन संदिग्ध तस्करों को पकड़ा और उनके पास से 379 ग्राम हेरोइन बरामद की।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज सुबह एक गुप्त सूचना के आधार पर चलाये गये अभियान में एसटीएफ ने तीन तस्करों पर कार्रवाई की, जो 379 ग्राम हेरोइन ले जा रहे थे। इस हेरोइन की कीमत तीन करोड़ रुपये से ज़्यादा है।’’

शर्मा ने बताया कि उन्हें पकड़ लिया गया एवं आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया गया।

एसटीएफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि हेरोइन को गाड़ी के अंदर बने एक गुप्त खाने में साबुन की 37 डिब्बियों में छिपाकर रखा गया था।

उसने बताया कि गिरफ्तार लोगों में दो मणिपुर के इंफाल पूर्वी और चुराचांदपुर जिलों के हैं तथा तीसरा असम के कछार जिले का रहने वाला है।

भाषा

राजकुमार रंजन

रंजन