Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

दिल्ली में सीएनजी 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में सीएनजी की कीमत शनिवार से 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ जाएगी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आईजीएल ने एक बयान में बताया कि सीएनजी के लिए जरूरी गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) से पूरा किया जा रहा है, जिसकी हाजिर या मौजूदा बाजार में कीमतें पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से बढ़ी हैं।

कंपनी ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं और लागत पर इसका असर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में गैस की लागत में हुई बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई के लिए सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि जरूरी हो गई है।’’

आईजीएल ने कहा कि सीएनजी की नयी कीमत शनिवार सुबह छह बजे से लागू होगी।

भाषा

सिम्मी सुभाष

सुभाष