Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

एएनएचवीएल क्षमता विस्तार में 2,200 करोड़ रुपये निवेश करेगी

कोलकाता, 28 अगस्त (भाषा) अंबुजा नेवतिया हेल्थकेयर वेंचर लिमिटेड (एएनएचवीएल) के प्रबंध निदेशक पार्थिव नेवतिया ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी अगले चार से पांच वर्षों में पूर्वी भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए करीब 2,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

उन्होंने बताया कि एएनएचवीएल करीब 1,800 बिस्तर जोड़कर अपनी कुल क्षमता बढ़ाकर 2,500 बिस्तर करेगी।

विस्तार योजना के तहत अंबुजा नेवतिया समूह की स्वास्थ्य सेवा इकाई ने 'हावड़ा' में 120 बिस्तरों वाली महिला एवं बाल चिकित्सा सुविधा स्थापित करने के लिए करीब 150 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। यह अस्पताल समूह के प्रमुख ‘नेवतिया भागीरथी वूमन एंड चाइल्ड केयर सेंटर’ नेटवर्क का हिस्सा होगा और अप्रैल 2029 तक शुरू होने की उम्मीद है।

नेवतिया ने कहा, ‘‘हमारी मौजूदा चार अस्पतालों में 700 बिस्तर हैं। हमने हावड़ा को विकास के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में पहचाना है, जहां महिलाओं और बच्चों के लिए विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत बढ़ रही है।’’

उन्होंने कहा कि नए केंद्र का उद्देश्य स्थानीय परिवारों को बेहतर चिकित्सा विशेषज्ञता और मातृ, नवजात तथा बाल चिकित्सा की व्यापक सुविधाएं उनके करीब उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े।

एएनएचवीएल वर्तमान में चार अस्पतालों का संचालन करती है और छह अन्य परियोजनाएं विकास के चरण में हैं।

नेवतिया ने कहा कि दो और परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है, लेकिन उन्हें आकार लेने में अभी कुछ समय लगेगा।

भाषा योगेश रमण

रमण