Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

सड़क पार करते हुए गड्ढे में गिरा व्यक्ति, करंट लगने से मौत

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) दिल्ली के सूरजमल विहार इलाके में 28 वर्षीय व्यक्ति की सड़क के डिवाइडर पर बने कथित गड्ढे में फंसने और बिजली के खंभे के संपर्क में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार सुबह हुई जब ‘मेडिकल केयरटेकर’ के रूप में काम करने वाला संदीप एक बुजुर्ग व्यक्ति की देखभाल करने के बाद घर लौट रहा था।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, संदीप रोड नंबर 58 पार कर रहा था, तभी डिवाइडर पर बिजली के खंभे के पास की मिट्टी कथित तौर पर धंस गई। वह लगभग दो-तीन फुट गहरे गड्ढे में गिर गया। वह कमर तक गड्ढे में फंस गया।

पुलिस ने बताया कि खंभे के निचले हिस्से से बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसके कारण संदीप को करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के संबंध में सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचित किया गया जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और संदीप को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम भेज दिया गया है और पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में नगर निकाय एजेंसियों की कथित लापरवाही का संकेत मिला है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव