Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

असम: नगांव लोकसभा उपचुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के पांच सदस्यों ने टिकट के लिए आवेदन किया

गुवाहाटी, 28 अगस्त (भाषा) कांग्रेस के पांच सदस्यों ने असम की नगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी का टिकट पाने के लिए आवेदन किया है। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

टिकट के लिए आवेदन करने वालों में पूर्व विधायक शिबामोनी बोरा और दुर्लव चामुआ के अलावा इमदाद हुसैन, मैदुल इस्लाम खान और रंजीत बर्मन शामिल हैं।

यह उपचुनाव लोकसभा के पूर्व सांसद प्रद्युत बारदोलोई के इस्तीफे के कारण हो रहा है। बारदोलोई ने राज्य में अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले मार्च में भाजपा का दामन थाम लिया था।

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख शुक्रवार थी। आवेदन पत्रों के साथ उम्मीदवार बनने के इच्छुक दावेदारों ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पक्ष में एक लाख रुपये का गैर-वापसी योग्य डिमांड ड्राफ्ट और मतदाता सूची की प्रमाणित प्रति पार्टी के कोषाध्यक्ष को सौंपी।

उपचुनाव की तारीख की घोषणा अभी निर्वाचन आयोग ने नहीं की है।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप