Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

भारत ने बाढ़ प्रभावित नेपाल के लिए राहत सामग्री की तीसरी खेप भेजी

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) भारत ने शुक्रवार को बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल के लिए तीसरी खेप के रूप में 10 टन राहत सामग्री, 11 चिकित्सा और पैरामेडिकल कर्मचारियों की टीम और सुरंग में बचाव अभियान का जायजा लेने वाला एक दल भेजा।

नयी दिल्ली ने बुधवार को पड़ोसी देश के लिए 10 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को 37.5 टन राहत सामग्री की एक और खेप भेजी गई।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “10 टन मानवीय सहायता लेकर तीसरी उड़ान काठमांडू के लिए रवाना हो गई है। इसमें पोर्टेबल जनरेटर सेट, महिलाओं के लिए जरूरी सामान, खाने के पैकेट और पानी साफ करने वाली गोलियां शामिल हैं।”

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, “11 चिकित्सकों व पैरामेडिकल कर्मचारियों की टीम और सुरंग में बचाव अभियान के लिए स्थिति का जायजा लेने वाली टीम भी विमान में सवार है। भारत नेपाल में जारी राहत और बचाव प्रयासों में लगातार मदद कर रहा है।”

नेपाल इस समय तिब्बत क्षेत्र से लगी अपनी सीमा के पास आई भीषण अचानक बाढ़ से प्रभावित है। इस बाढ़ में कम से कम 547 लोगों की मौत हुई है और बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश